मेरठ, जुलाई 30 -- Meerut News: काजमाबाद गून निवासी एक युवक ने गांव के ही दो लोगों पर रिश्ता कराने के विवाद में रंगदारी मांगने, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नीरज कुमार पुत्र सुखवीर ने बताया कि गांव निवासी कमल के भाई प्रिंस का रिश्ता कराया था। बाद में पैसों के लेनदेन को लेकर रिश्ता टूट गया। जब तय रकम दो लाख वापस मांगे गए तो कमल और उसके साथियों ने मारपीट की।घटना के बाद से आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और तमंचा दिखाकर तीन लाख रुपये देने को कहा। यह भी पढ़ें- Kausambi News: लोन दिलाने के नाम पर युवक से ठगे 15 हजार परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामल...