Meerut News: रिमझिम बारिश में दो मकानों की छत गिरी, सामान मलबे में दबा
मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते दो मकानों की छत गिर गई। हादसों में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घरेलू सामान नष्ट हो गए। गांव नारंगपुर निवासी कर्मवीर और ओमवीर शनिवार शाम बारिश के दौरान परिवार के साथ घर पर ही थे। अचानक तेज आवाज के साथ बरामदे की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में चारपाई, संदूक, बर्तन, खाने-पीने का सामान समेत अन्य घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।वहीं, गांव बढ़ला निवासी मालती के कच्चे मकान की छत भी बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। मालती की माली हालत खराब होने के कारण वह गांव के अन्य घरों में सफाई कार्य कर जीवनयापन करती है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बारिश से कच्चा मकान ढहा, गृहस्थी बर्बाद उसके पति हरेंद्र की कुछ माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। मकान की छत गिरने से कमरे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.