Meerut News: राहत पाने की तैयारी में जुटे उल्देपुर क्षेत्र के बिल्डर
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित न्यायिक आयोग की उल्देपुर क्षेत्र में काटी गई अवैध कॉलोनियों की विजिट के बाद इन कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने वालों और बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है। अब बताया जा रहा है कि बिल्डर इस मामले में राहत पाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए विधिवेत्ताओं से सलाह मशविरा लिया जा रहा है। इस बीच उल्देपुर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों के साथ ही शहर के बाकी हिस्सों में काटी जा चुकी 500 से ज्यादा अवैध कॉलोनियों पर भी ध्वस्तीकरण का संकट मंडराने लगा है। न्यायिक आयोग उल्देपुर की जांच करने के साथ ही जरूरत पड़ने पर शहर की बाकी अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों की भी जांच करने के लिए स्वतंत्र है और सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में ये व्यवस्था दी है। ऐसे में याचिकाकर्ता लोकेश खुराना का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.