Meerut News: रास्ते में भैंस बांधने के विवाद में मारपीट, फायरिंग का आरोप
मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: नाहली गांव में रास्ते में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के चार लोगों के साथ मारपीट करने और तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगा है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे की बताई गई है। पीड़ित पक्ष ने सात लोगों को नामजद करते हुए सरधना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। नाहली निवासी विजयपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह गांव के दबंग लोग लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तमंचे लेकर उसके भाई विजनपाल के घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने रास्ते में भैंस बांधने और रास्ता बंद करने की बात कही। विरोध करने पर आरोपियों ने विजनपाल, उसके बेटे प्रियांशु और शेखर तथा संगीता के साथ मारपीट कर दी।आरोप है कि इस दौरान एक आरोपी ने मस्कट से फायरिंग की, जिसमें परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। शोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.