Meerut News: रास्ते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडों के हमले में तीन घायल
मेरठ, अगस्त 30 -- Meerut News: कस्बा खिवाई में रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में रविवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। खिवाई निवासी यासीन पुत्र जमील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को उसके चाचा सुलेमान खां पुत्र वकील से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद सुलेमान खां ने फोन कर अपने परिजनों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में यासीन, सलीम और सारिक घायल हो गए। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.