मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: रोहटा विकास खंड के गांव रासना में स्थित श्री शालिगराम शर्मा स्मारक इंटर कॉलेज में 15 जुलाई को स्वर्गीय ओम प्रकाश त्यागी (पूर्व सदस्य विधान परिषद) की जन्म शताब्दी समारोह पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए रविवार को कॉलेज सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व कॉलेज सचिव ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रासना स्थित कालेज सभागार में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन चौधरी मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि बुधवार को एसएसएसएस कॉलेज में स्वर्गीय ओम प्रकाश त्यागी (पूर्व सदस्य विधान परिषद) की जन्म शताब्दी समारोह पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रह...