मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: हरिद्वार जिले के ज्वालापुर में आयोजित 5वीं नेशनल फेडरेशन चैंपियनशिप 2026-27 में ग्राम कालंद स्थित जगदीश मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। चैंपियनशिप में विद्यालय के छात्र अभिषेक त्यागी ने कबड्डी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, अब्दुल्ला ने गोला फेंक में द्वितीय और कार्तिक शर्मा ने गोला फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनके सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी के राष्ट्रीय सचिव भूमेश कुमार सोम ने की। उन्होंने विजेता छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक योगेश्वती, प्रधानाच...