Meerut News: रालोद व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित
मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभि सिंघल ने गुरुवार को अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। 24 सदस्यीय कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 7 सचिव और 1 कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मीडिया प्रभारी और किला परीक्षितगढ़ अध्यक्ष बनाया गया है। मुख्य अतिथि सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी रहे। जिलाध्यक्ष अभि सिंघल ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक व्यापारियों की समस्याओं को सरकार एवं प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना भी है। इस मौके पर विनय प्रधान, विवेक, गुरप्रीत, हेमंत, शुभम, नीरज, मनु, दिलप्रीत, अक्षय मलिक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.