मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहित राव गौतम को पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। मोहित राव गौतम ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाउस अरेस्ट कर आवाज को दबाने का प्रयास किया जा सकता है, लेकिन विचारों और संघर्ष को खत्म नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात रखने और अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक न्याय और अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के कारणों को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...