Meerut News: रालोद की बैठक में समाज में एकता और भाईचारा पर दिया जोर
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: सिवालखास विधानसभा के रालोद नेता रणवीर दहिया के नेतृत्व में ग्राम डिमौली में सामाजिक समरसता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राम रतन सैनी ने तथा संचालन मास्टर दिनेश पाल ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया एवं प्रदेश अध्यक्ष संगीता दोहरे उपस्थित रहीं। रवि भारत चिकारा एवं मोनू ढिंडाला ने भी सभा को संबोधित किया। बैठक में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता एवं सभी वर्गों के बीच परस्पर सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज में आपसी सद्भाव बनाए रखने तथा मिल-जुलकर सामाजिक विकास में योगदान देने का आह्वान किया। बैठक का उद्देश्य समाज में एकता, समानता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.