Meerut News: रालोद की बैठक में किसान हितों और संगठन की मजबूती पर की चर्चा
मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: रोहटा क्षेत्र के ग्राम धौलड़ी में राष्ट्रीय लोकदल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बाबर काजमी ने की तथा संचालन रवि भारत चिकारा ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए रणवीर दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं ग्रामीण समाज के हितों से जुड़ी पार्टी है। पार्टी की विचारधारा पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान नेता चौधरी चरण सिंह जी के सिद्धांतों से प्रेरित है। उन्होंने किसानों के अधिकारों, कृषि के विकास, युवाओं के रोजगार तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर सलमान कुरैशी, हाजीबुद्दीन, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद अनस, मेहरबान, हाजी मुन्ना, हाजी जमील, अकील, फिरोज, फरमान, अशरफ, शाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.