Meerut News: राम जैसी संतान चाहिए तो दशरथ-कौशल्या जैसे संस्कार देने होंगे
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: मेरठ। राज राजेश्वरी मंडप सम्राट पैलेस कॉलोनी में शनिवार को गढ़ रोड श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 201 महिलाओं ने भाग लिया। कथास्थल पर आचार्य ध्रुव वशिष्ठ वैदिक ने मंत्रोच्चारण और विधि विधान से श्रीमद्भागवत का पूजन कराया। यजमान शिवम अरोरा रहे। कथा वाचक अंश वशिष्ठ ने नारद भक्ति संवाद और भागवत महोत्सव की कथा का वर्णन किया। कहा कि माता पिता के व्यवहार और संस्कारों का सीधा प्रभाव उनकी संतानों पर पड़ता है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी संतान भगवान श्रीराम जैसी बने, तो हमें स्वयं राजा दशरथ और माता कौशल्या जैसे आदर्श संस्कार और आचरण अपनाने होंगे।बच्चों में बचपन से ही अच्छे संस्कार और धार्मिक भावना विकसित करना माता पिता की जिम्मेदारी है। बच्चे वही सीखते हैं, जो वे अपने माता पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.