Meerut News: रामलीला मैदान में रैली के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू की
मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ। कांग्रेस ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली की तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय प्रहलाद वाटिका में कांग्रेस पर्यवेक्षक अनंत दहिया के नेतृत्व में बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने बताया कि रैली में मेरठ से करीब 10 हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेने के लिए कूच करेंगे। इसके लिए सभी नेता घर-घर और जन-जन तक अभियान का संदेश पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। पर्यवेक्षक अनंत दहिया ने कहा कि वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का व्यापक संकल्प है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: महारैली की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.