मेरठ, जुलाई 17 -- Meerut News: इनकमिंग मशीन में आए फाल्ट व उसके बाद पुलिस चौकी चौराहे पर बदले गए ट्रांसफॉर्मर के कारण गुरुवार को रातभर बिजली का संकट छाया रहा। बिजली की लगातार ट्रिपिंग होती रही। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच रातभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही, जिससे लोगों में हाहाकार मचा रहा। देर रात करीब एक बजे के बाद बिजली आपूर्ती सही हुई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि गुरुवार रात सबसे पहले टाउन बिजलीघर की इनकमिंग मशीन में तकनीकी खराबी आई। जिससे नगर के बड़े हिस्से की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बिजली अव्यवस्था से लोग रतजगा को मजबूर विभाग की टीम मशीन की मरम्मत में जुटी ही थी कि कस्बा पुलिस चौकी के पास लगे ट्रांसफार्मर में भी खराबी आ गई, जिससे आसपास के क...