मेरठ, अक्टूबर 13 -- Meerut News: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय यूपी राज्य एलीट पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता-2026 का आगाज हुआ। यूपी बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 15 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में प्रारंभिक मुकाबले खेले गए। मुक्केबाजों ने जीत के बाद अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता का राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकान्त वाजपेयी ने उद्घाटन किया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, जिला ओलंपिक संघ सचिव अश्वनी गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अर्जुन अवार्डी सतीश यादव ने बुके और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। पहले सत्र में फ्लाईवेट (47-50 किग्रा) वर्ग में लखनऊ के सूरज तिवारी ने मेरठ के उदयवीर को 5-0 से हराया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: प्रदेश स्तरीय सीनियर बॉक्सिंग...