मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: मेरठ 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए मेरठ की टीम घोषित कर दी गई है। प्रतियोगिता चार से छह अक्टूबर तक लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में होगी। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अनु कुमार के नेतृत्व में चयन समिति ने खिलाड़ियों का चयन किया।

टीम के खिलाड़ी टीम में ट्रैक एंड फील्ड के विभिन्न इवेंट के साथ ट्रायथलॉन में भी मेरठ के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। आशुतोष यादव, आर्यन राणा और आयुष कुमार 100 मीटर में, अंश चतुर्वेदी, करण सिंह, शिवम कुमार और यश राव 400 मीटर में तथा मंदीप हून 200 मीटर में चुनौती पेश करेंगे। प्रिया पोसवाल 200 और 400 मीटर, जबकि वैभव भारद्वाज और वंशिका राठी भी 200 व 400 मीटर में उतरेंगे।

फील्ड इवेंट्स में प्रदर्शन फील्ड इवेंट में अभय भूषण, ध्रुव पाल, दिव्यांशु या...