Meerut News: राज्यपाल ने राहुल तोमर को किया सम्मानित
मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: रोहटा ब्लॉक के पूठ गांव निवासी वुशू खिलाड़ी एवं गोल्ड मेडल विजेता राहुल तोमर को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर सम्मानित किया। राज्यपाल ने राहुल को 51 हजार की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्मृति चिह्न प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। राहुल तोमर की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके पिता चमन तोमर ने इसे बेटे की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। सम्मान मिलने की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने राहुल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.