Meerut News: रसूलपुर गांवड़ी में तेंदुआ ने किसान को किया घायल
मेरठ, सितम्बर 23 -- Meerut News: मवाना। मवाना तहसील के गांव रसूलपुर गांवड़ी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे जंगल से चारा लेकर आ रहे किसान पर हमला कर दिया। हमले में किसान घायल हो गया। गांव के प्रधान निश्चल ने बताया कि किसान देवेन्द्र मंगलवार सुबह दस बजे जंगल से सिर पर चारे लेकर आ रहा था कि गांव के निकट उस पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। तेंदुआ के पंजे उसके पैर पर लगे। किसान गांव की ओर शोर मचाते हुए दौड़ा। उसकी आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण डंडे लेकर दौड़ पड़े। इसके बाद तेंदुआ खेतों में घुस गया। सूचना मिलने पर किला परीक्षितगढ़ रेंज से वन दरोगा अमित भंडारी वहां पहुंचे। उनकी टीम ने जंगल में तेंदुआ के पद चिह्नों की तलाश की। उनका कहना है कि जंगल में पद चिह्न दिखाई नहीं दिये। वहां पर ट्यूबवेल पर कैमरे लगायेंगे, ताकि तेंदुआ की मूवमेंट का पता चल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.