Meerut News: रजिस्ट्री में देरी पर लोगों का हंगामा, सर्वर स्लो होने से दो दिन से काम ठप
मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले दो दिनों से सर्वर धीमा होने के कारण बैनामे और रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा। बुधवार को काम में देरी से परेशान लोगों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के विरोध के चलते कार्यालय में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में बैनामों का कार्य शुरू हुआ तो लोग शांत हुए। लोगों ने बताया कि सर्वर धीमा होने के कारण उन्हें रजिस्ट्री कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई लोग दूर-दराज से बैनामा कराने पहुंचे थे, लेकिन तकनीकी समस्या के चलते उनका काम नहीं हो पा रहा था। कर्मचारी साइट बंद होने व सर्वर धीमा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग रजिस्ट्री कार्यालय में जमा हो गए। साढ़े 10 बजे तक भी बैनामों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.