मेरठ, सितम्बर 7 -- Meerut News: सलावा राइट रजवाहे में मिले अज्ञात शव को लेकर करनावल कस्बे के एक परिवार की चिंता बढ़ गई है। पांच दिन से लापता आनंद प्रजापत के परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर रजवाहे से बरामद शव की पहचान आनंद प्रजापत के रूप में होने का दावा किया है। हालांकि पुलिस ने अभी शव की आधिकारिक शिनाख्त नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इसे लेकर परिजन अभी इंतजार में है। शनिवार सुबह कस्बा करनावल के बाहरी क्षेत्र में सलावा राइट रजवाहे में पानी के तेज बहाव के बीच अधेड़ व्यक्ति का शव दिखाई दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को रजवाहे से बाहर निकलवाया था। शव की पहचान नहीं होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव मिलने की ...