Meerut News: रजवाहे में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर रजवाहे में बुधवार सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। रजवाहे में शव पड़ा देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मांगे (40) पुत्र रामपाल, निवासी शिवपुरम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास पप्पू यादव वाली गली, के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.