मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: ग्राम गोविंदपुरी माछरा स्थित रजवाहे में शुक्रवार देर शाम क्षेत्र के गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर किठौर और परीक्षितगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। सूचना मिलने पर सीओ सदर देहात ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गोवंशों के अवशेष को जमीन में दबा दिया है। ग्राम गोविंदपुरी निवासी कुछ किसान शुक्रवार देर शाम अपने खेतों पर गए थे। किसानों को रजवाहे के पुल के नीचे झाड़ियों में फंसे गोवंश के अवशेषों की दुर्गंध आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं मामला दो थानों की सीमा होने के कारण थाना पुलिस व किठौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सदर देहात भी मौके पर प...