Meerut News: रजवाहे की पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी घायल
मेरठ, जुलाई 31 -- Meerut News: अपनी रिश्तेदारी से लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहे की पुलिया से टकरा गई, जिससे एक युवक सूखे रजवाहे में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि नशे की हालत में होने के कारण युवक को पता नहीं चला कि साथी बाइक समेत रजवाहे में गिरा है। उसने पुलिस को लूट की सूचना दी थी। लोहिया नगर क्षेत्र जाहिदपुर गांव निवासी नवीन (23 वर्ष) अपने साथ अंकित प्रजापति के साथ गुरुवार शाम बाइक द्वारा अपनी ससुराल हस्तिनापुर और मामा के घर गणेशपुर आया था। गुरुवार शाम वह अंकित के साथ यहां आए हुए थे। रात करीब डेढ़ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह गांव रानी नंगला के मोड़ से आगे रजवाहे के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.