Meerut News: रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: श्री शालिग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज गर्ग ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. रंजू नारंग, डॉ. मदनपाल एवं डॉ. हरमीत सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता का संयोजन डॉ. अंकित कुमार एवं डॉ. मेघराज सिंह ने किया। छात्राओं ने रंगों एवं कलात्मक डिजाइनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: रंगोली में उकेरी विकास की तस्वीर, प्रतिभा की सराहना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.