मेरठ, जुलाई 25 -- Meerut News: बदन सिंह बद्दो के नाम पर व्यापारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को अदालत से जमानत मिल गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की थी, लेकिन न्यायालय ने रिमांड अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद आरोपी ने जमानत प्राप्त कर ली। मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के बेगमपुल का है। बुधवार दोपहर एक युवक व्यापारी भाइयों नितेश और नीरज की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि उसने कुख्यात बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर दोनों भाइयों को धमकाते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसकी पहचान रोहित त्यागी पुत्र राजपाल त्यागी निवासी गंगानगर मूल निवासी महलवाला, थाना किठौर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार घटना के समय आरोपी नशे ...