Meerut News: यूपी टीजीटी में आवेदन को पांच दिन और
मेरठ, नवम्बर 24 -- Meerut News: मेरठ। प्रदेश के एडेड माध्यमिक इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 17 हजार 735 पर जारी प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं के पास आवेदन को पांच दिन और हैं। अभ्यर्थी 28 नंवबर तक ओटीआर (एक बार पंजीकरण) करते हुए निर्धारित फीस जमा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। छात्रों को 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन का मौका मिल सकेगा। हालांकि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बावजूद परीक्षा तिथि में कोई भी बदलाव नहीं होगा। टीजीटी का पेपर 23-24 दिसंबर को ही होगा। ऑनलाइन आवेदन में अतिरिक्त मौका मिलने के बावजूद चौधरी चरण सिंह विवि में फिलहाल राहत नहीं है। आवेदन के लिए छात्र सीसीएसयू में मूल उपाधि के लिए पहुंच रहे हैं। बीएड की मार्कशीट अपडेट कराते हुए मार्कशीट लेने के लिए सोमवार को भी कैंपस में छात्रों की लाइन लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.