Meerut News: यूपी किक बॉक्सिंग कप में सेंट जेवियर्स के खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक
मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: वाराणसी में आयोजित यूपी किक बॉक्सिंग कप 2026 में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल सरधना के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) वाराणसी में एक से चार नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों और संस्थानों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सेंट जेवियर्स के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और मेहनत का परिचय देते हुए एक स्वर्ण, एक रजत और छह कांस्य पदक जीते। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंश तालियान-2 ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, वंश सोम ने एक रजत और दो कांस्य, कुणाल सिंह ने एक कांस्य, अंश तालियान-1 ने एक कांस्य और मयंक सोम ने एक कांस्य पदक हासिल किया।विद्यार्थियों की इस सफलता पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.