Meerut News: यूपीटीईटी : पहले ही दिन ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम, लगा घंटों जाम
मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: मेरठ। यूपीटीईटी परीक्षा के पहले ही दिन गुरुवार को मेरठ की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होते ही हजारों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के एक साथ सड़कों पर आने से शहर के प्रमुख चौराहों और परीक्षा केंद्रों के बाहर भीषण जाम लग गया। हालात, ऐसे बने कि कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और कुछ किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक का समय लग गया। कई परीक्षार्थी भी जाम के कारण परीक्षा केंद्रों पर देरी से पहुंचे। प्रशासन ने परीक्षा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त ड्यूटी लगाने और संवेदनशील चौराहों पर विशेष प्रबंधन का दावा किया था, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं। यह भी पढ़ें- यूपीटीईटी परीक्षा के पहले दिन 1862 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.