Meerut News: यूनिवर्सिटी में छात्रों में भिड़ंत, स्कार्पियो छोड़कर भागे
मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर को छात्र गुटों में भिड़ंत हो गई। एक छात्र को दूसरे पक्ष के युवकों ने स्कार्पियो में डाल दिया और फरार होने लगे। इस सूचना पर यूनिवर्सिटी में गेट बंद कर दिए गए और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी छात्र स्कार्पियो और पीड़ित को छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को स्कार्पियो लावारिस हालत में मिली, जिसे कब्जे में लेकर थाने लाया गया। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर को कुछ युवक नशा कर रहे थे। इनमें से कुछ यूनिवर्सिटी के ही छात्र हैं। इन युवकों के बीच विवाद हो गया और सभी भिड़ गए। मारपीट के बाद एक छात्र को स्कार्पियो में खींचकर डाल लिया और उसे लेकर फरार होने लगे।इस बीच छात्र के अपहरण की सूचना फैल गई और इसी दौरान यूनिवर्सिटी के गेट बंद किए गए। किसी तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.