Meerut News: यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस गेम्स' देख लापता हुए दो मासूम, पुलिस ने दो घंटे में खोज निकाला
मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: यूट्यूब पर 'सीक्रेट हाउस गेम्स' का वीडियो देखकर दो मासूम अचानक घर से लापता हो गए। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने बच्चों को तलाश प्रारंभ की तथा दो घंटे में ही दोनों बच्चों को ईंट भट्ठे के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार दोपहर बी-ब्लॉक कॉलोनी निवासी रोनक 11 वर्ष पुत्र शिवांकर और इछित उम्र 7 वर्ष पुत्र छोटू घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए थे। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बच्चों के अचानक गायब होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी ने एसआई मनीष कुमार और महिला एसआई रोशनी वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की और बच्चों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.