Meerut News: युवाओं को आध्यात्मिक संस्कारों से भी जोड़ें : सौरभ सागर महाराज
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: मेरठ। दिगंबर जैन मंदिर गंगानगर में प्रवास के दौरान शुक्रवार को आचार्य सौरभ सागर के सानिध्य में शंका समाधान और गुरु भक्ति की गई। आचार्य सौरभ सागर ने कहा कि जब भी हम कहते हैं कि युवा बिगड़ रहे हैं, तो कहीं न कहीं हम अपनी कमियों और करतूतों का दोष भी युवाओं पर डाल रहे होते हैं। पहले यह देखना चाहिए कि बड़े स्वयं कितने सुधरे हैं। कहा कि हम अपने युवाओं के सामने कैसा आदर्श प्रस्तुत कर रहे हैं, यह सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है।आचार्य श्री ने कहा कि केवल रीति रिवाज तक सीमित रहने से बात नहीं बनेगी, बच्चों को आध्यात्मिकता से जोड़ना होगा। बड़े पहले अपने भाव और व्यवहार में बदलाव लाएं और बच्चों के सामने ऐसा आदर्श प्रस्तुत करें, जिससे वे प्रेरित हो सकें। बच्चों की चेतना को जगाना और उन्हें आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना आज की आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.