Meerut News: युवती नकदी-जेवरात लेकर प्रेमी संग लापता, मुकदमा दर्ज
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: सरधना नगर के एक मोहल्ले में घर से युवती के लापता होने व लॉकर में रखी नकदी-जेवरात भी गायब मिलने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवती पर 1.20 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के जेवरात लेकर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। उन्होंने देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। परिजनों के अनुसार, रविवार को युवती घर से अचानक कही चली गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान घर में रखे लॉकर को चेक किया गया तो उसमें रखी 1.20 लाख रुपये की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात गायब मिले। इसके बाद परिजनों ने युवती की संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.