Meerut News: युवती के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: दौराला थाना क्षेत्र निवासी एक युवती के अपहरण के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पिलखुवा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने तीन जुलाई को थाने पर हापुड़ के थाना पिलखुवा के कस्तला गांव निवासी साहिब पुत्र छोटे पर बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवती और आरोपी की तलाश की जा रही थी। युवती को सकुशल बरामद कर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए गए थे, जबकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी साहिब को पिलखुवा के एक कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। थाने पर पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.