मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के रोहटा गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर भाई ने माता पिता के साथ मिलकर अपने बड़े भाई पर फावड़े से सीने पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया था। भाई को मृत समझ कर आरोपी फरार हो गए थे। घायल को बड़े भाई ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपी भाई व माता पिता के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। जिसके चलते पीड़ित में दहशत का माहौल हैं। बता दें कि रोहटा निवासी जोनी ने बताया था कि उसका भाई शेखर का माता पिता और छोटे भाई के साथ बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। 21 सितंबर की देर रात फिर से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी बीच शेखर के छोटे भाई शुभम ने फावड़े से हमला कर दिया था। फावड़ा शेखर के सीने में लगने से लहू...