मेरठ, अक्टूबर 16 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर गांव में घर के बाहर बैठे युवक पर पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। डालमपुर निवासी गौरव पुत्र विरेन्द्र ने बताया कि वह गुरुवार को अपने चाचा भूपेन्द्र के घर के सामने बैठा हुआ था। इसी बीच गांव निवासी विपिन पुत्र शरणवीर शराब पीकर गाली गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से इंकार किया तो आरोपी वहां से चला गया, कुछ देर बाद आरोपी अपने भाई ललित व अजीत के साथ आकर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए लोगों को देख आरोपी भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...