मेरठ, नवम्बर 26 -- Meerut News: मंडौरा गांव निवासी एक दंपति के साथ गन्ने के भुगतान के नाम पर बुलाकर युवक ने चचेरे भाई के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट में घायल दंपत्ति ने थाने पहुंच कर पुलिस को जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को दौराला सीएचसी पर उपचार दिलाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मंडौरा गांव निवासी सुनील ने बताया कि वह अपनी पत्नी सोनम के साथ परतापुर में रहता है। बुधवार शाम उसके छोटे भाई अनिल ने गन्ना का भुगतान देने के नाम पर उसको घर बुलाया। वह देर सायं पत्नी के साथ घर पहुंचा और छोटे भाई से गन्ना भुगतान की मांग की। छोटे भाई ने गन्ना भुगतान देने से मना करते हुए गाली गलौज की और चचेरे भाई विरेंद्र को बुलाकर उसके साथ मारपीट की। उसकी पत्नी बीच बचाव कराने लगी तो दोनों ने मिलकर उसके साथ भी मारपीट की। किसी...