मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: जंगेठी गांव के जंगल में रविवार सुबह एक युवक अर्धनग्न अवस्था में ईंख के खेत में मिला। युवक के शरीर पर बेरहमी से पिटाई के निशान थे। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह जंगेठी गांव के पास रजवाहे के किनारे सलीम के ईंख के खेत में किसानों को चीखने की आवाज सुनाई दी। जब किसान खेत में पहुंचे तो उन्होंने एक युवक को अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा। युवक के गले, कमर और पैरों पर पिटाई के निशान थे और शरीर पर कपड़े नहीं थे। सूचना मिलने पर तुरंत 112 की पीआरवी गाड़ी पहुंची। दीवान राहुल पवार ने मानवता दिखाते हुए गमछा युवक के शरीर पर डाला। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: हरपुर बुदहट में गंभीर हालत में मिला युवक साथी चालक ने पानी की बोतल से उसे पानी पिलाया। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से युवक को खेत से बाहर निकाला ...