मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: छुर गांव में साइबर ठगी का एक ओर नया मामला सामने आया है। ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 22 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मैसेज मिलने पर युवक को घटना की जानकारी हुई। मंगलवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। योगेश पुत्र करण सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में उसका खाता है। सोमवार को उसके खाते से 22 हजार रुपये निकल गए, जबकि उसने न तो बैंक से कोई रकम निकाली और न ही किसी तरह का लेनदेन किया था। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने के बाद उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई। इसके बाद उसने बैंक पहुंचकर मामले की शिकायत की। मंगलवार को योगेश ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले की जांच कर रकम वापस दिलाने की म...