Meerut News: युवक के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 85 हजार रुपये
मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: दौराला के मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी युवक के बैंक खाते से मंगलवार रात साइबर ठगों ने 85 हजार रुपये साफ कर दिएा। बुधवार सुबह मोबाइल पर मैसेज आने पर पीड़ित युवक को बैंक खाते से निकले रुपयो की जानकारी मिली। जिस पर पीड़ित युवक ने साइबर अपराध टोल फ्री कंट्रोल नंबर 1930 पर कॉल कर मामले की जानकारी दी। थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। थाने की साइबर हेल्प डेस्क पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मोहल्ला ब्रह्मपुरी निवासी शेखर ने बताया कि उसका दौराला में लक्ष्मी प्लाजा मार्केट स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा में बचत खाता है। मंगलवार रात लगभग 10:00 बजे उसके बैंक खाते से साइबर ठगों ने 85 हजार रुपये निकाल लिए। बुधवार सुबह लगभग 8:00 बजे उसके मोबाइल पर आए मैसेज से खाते से रुपये निकाले जाने का पता चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.