मेरठ, नवम्बर 6 -- Meerut News: महर्षि दयानन्द सरस्वती इंटर कॉलेज पिलौना के प्रांगण में ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज की प्रेरणा से आयोजित तीन दिवसीय 20वें सामवेद खंड पारायण महायज्ञ का शुक्रवार को सुबह 11 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। समारोह में प्रदेश सरकार के सिंचाई एवं जल संसाधन राज्यमंत्री दिनेश खटीक मुख्य अतिथि रहे। वहीं मवाना ब्लॉक प्रमुख पति डा. योगेश प्रधान, हस्तिनापुर ब्लॉक प्रमुख नितिन पोसवाल और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के धर्मेंद्र मलिक विशिष्ट अतिथि रहे। प्रबंधक जोगेंद्र धामा और प्रधानाचार्य बाबूराम धामा ने अतिथियों का सम्मान किया। यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अतिथियों ने पूर्णाहुति प्रदान कर विश्व कल्याण और सुख-समृद्धि की कामना की। राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि यज्ञ के...