मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: मेरठ सहित वेस्ट यूपी में विभिन्न मौसमी सिस्टम के चलते आज से 15 सितंबर तक उतार-चढ़ाव का दौर चलने के आसार हैं। इस अवधि में कभी बादल तो कभी धूप और कभी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। भारी बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश की यह गतिविधियां आज देर रात से अगले कुछ दिनों में संभव हैं। 15 सितंबर के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 35.7 एवं 26 डिग्री सेल्सियस रिकारॅर्ड हुआ जो सामान्य से 2.4 एवं दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह भी पढ़ें- UP Weather 10 September: यूपी में अगले दो दिन रहेगी तेज धूप-उमस, फिर छाएं रहेंगे बादल बुधवार के सापेक्ष दिन में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई जबकि रात में इतनी ही गिरावट आई। मेरठ ...