मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: मौसम के मिजाज में आ रहे लगातार बदलाव का सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण कस्बा व ग्रामीण इलाकों में मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और एलर्जी जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा देखने को मिल रहा है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इन दिनों रोजाना करीब 250 से 325 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। ओपीडी में सबसे ज्यादा भीड़ बच्चों और बुजुर्गों की देखने को मिल रही है, जो इस बदलते मौसम में सबसे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

मौसम बदलाव से बढ़ा बीमारियों का खतरा सीएचसी प्रभारी डॉक्टर रवि शंकर शर्मा ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव के दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित...