मेरठ, अक्टूबर 24 -- Meerut News: मेरठ/दौराला। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने सरधना विधानसभा क्षेत्र की सियासत में हलचल तेज कर दी है। वायरल वीडियो में लावड़ निवासी मौलाना कारी ओसामा एक खड़ंजे के निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि पर तीखा हमला बोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में ​बिना किसी का नाम लिए मौलाना ने कहा कि क्षेत्र में सवाल पूछने या हक के लिए बोलने वाले लोगों को पसंद नहीं किया जाता। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, मुसलमान किसी के गुलाम नहीं हैं। नौकरी से हटवाने जैसी धमकियों पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा करने से कोई किसी के नसीब का रिजक नहीं छीन सकता।

वायरल वीडियो से सियासत में हलचल ​मौलाना कारी ओसामा ने चेतावनी दी कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सरधना की जनता, विशेषकर मु...