मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: फलावदा क्षेत्र के गांव मौजीपुरा में बुखार से युवक की मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत है। युवक करीब आठ दिनों से बुखार से पीड़ित था और उसका इलाज झोलाछाप से चल रहा था। रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी फलावदा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौजीपुरा निवासी रतन सैनी जिला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर स्थित एक निजी कंपनी में वेल्डर था। परिजनों के अनुसार वह पिछले आठ दिनों से बुखार से पीड़ित था। रविवार तड़के करीब पांच बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रतन की मौत से पत्नी सुमन, बेटे अजय और विक्की का रो-रोकर बुरा हाल है।ग्रामीणों के मुताबिक पिछले करीब दस दिनों से गांव में कई लोग बुखार से पीड़ि...