मेरठ, नवम्बर 1 -- Meerut News: दौराला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात मोहम्मदपुर गांव में एक दुकानदार के घर पर छापा मारकर बिक्री के लिए रखे गए लगभग 60 हजार रुपये कीमत के पटाखे पकड़े। पुलिस ने पटाखों को कब्जे में लेते हुए व्यापारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि थाना दौराला पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली की मोहम्मदपुर गांव स्थित एक दुकानदार अवैध पटाखे की बिक्री कर रहा है। जिस पर पुलिस ने दुकान पर छापा मारी की तो दुकानदार के घर के सामने लोहे की रैक पर पटाखे रखे मिले। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बिना लाइसेंस चल रही पटाखों की दो दुकानें सील पुलिस ने जानकारी लेते हुए दुकानदार के घर में रखे हजारों रुपये कीमत के पटाखे कब्जे में लिए। पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के पटाखे अनार, स्काईशॉट र...