Meerut News: मोबाइल में व्यस्त स्कूटी सवार ने महिला को रौंदा, वीडियो वायरल
मेरठ, जुलाई 8 -- Meerut News: स्कूटी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे वाहन सवार ने सड़क किनारे जा रही महिला को टक्कर मारकर गंभीर घायल कर दिया। घटना के बाद मौका देखकर आरोपी निकल भागा। छह जुलाई की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में परिजनों ने ही खुद वीडियो फुटेज जुटाई और आरोपी की पहचान की। इसके बावजूद पुलिस ने नामजद मुकदमा करने की जगह अज्ञात में एफआईआर की है। न्यू-मीनाक्षीपुरम कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय सुनीता पत्नी प्रमोद कॉलोनी में ही रिटायर्ड सीओ के घर पर काम करती हैं। छह जुलाई की सुबह करीब 11 बजे सुनीता काम पूरा करने के बाद घर वापस लौट रही थी। रास्ते में एक स्कूटी सवार ने सुनीता को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों की भीड़ जुटी और एंबुलेंस को बुलाया गया। सुनीता को दिव्य ज्योति अस्पताल भर्ती कराया गया। परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.