मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: मोदीपुरम और कंकरखेड़ा क्षेत्रों में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। अलग-अलग घटनाओं में आवारा कुत्तों ने मां-बेटे, वृद्धा समेत कई लोगों पर हमलाकर घायल कर दिया। बीकानेरवाला के पास अक्षयपुरम कॉलोनी में गुरुवार को आवारा कुत्ते ने घर के बाहर मां और बेटे पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में जगत सिंह पुत्र हरविंदर और उनकी मां अनीता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हरिनगर(कंकरखेड़ा) गली नंबर चार निवासी वृद्धा राजेश पत्नी रामवीर के घर पर जागरण था। गुरुवार सुबह वह अपने पड़ोस में परिचित को जागरण का न्योता देने आवारा कुत्ते ने उनके पेट पर काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें दांतल गांव स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया गया। कंकरखेड़ा और आसपास के ग्रा...