Meerut News: मेले के हाइट गेज से टकराकर कई लोग घायल
मेरठ, अगस्त 29 -- Meerut News: शनिवार को मेला रक्षाबंधन के मुख्य द्वार पर दुपहिया वाहनों को अंदर जाने से रोकने के लिए लगाया गया हाइट गेज पैदल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गया। हाइट गेज से टकराकर पैदल और दुपहिया वाहन चालक राहगीर घायल हो रहे है। शनिवार को हुए हादसे में मामेपुर निवासी बाइक सवार वृद्ध श्रीपाल हाइट गेज से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मेला घूम रहा दौराला निवासी शुभम हाइट गेज से टकरा गया। इस दौरान उसका चश्मा टूटकर चेहरे पर घुंस गया और आंख पर भी चोट लगी। इंचौली निवासी शब्बीर, सोफीपुर निवासी अनुज, सरधना निवासी पंकज, फलावदा निवासी रोहित, संजू और प्रमोद, लावड़ निवासी अय्यूब और महलका निवासी तंजीम हाइट गेज से टकराकर घायल हो गए। लोगों ने प्रशासन से नुकीले हाइट गेज को हटवाने के साथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.