मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ नूपुर गोयल की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में युवाओं के सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि मेरठ जिले में 15 से 29 वर्ष की आयु के एक लाख से अधिक युवाओं को मेरा भारत पोर्टल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, माध्यमिक व सीबीएसई स्कूलों, आईटीआई और खेल विभाग को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय बनाकर युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें।​30 जुलाई तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया​सीडीओ ने सभी विभागों के लिए 30 जुलाई की समय-सीमा निर्धारित करते हुए कहा कि प्रत्येक विभाग को अपने आवंटित लक्ष्य को गंभीरता से...