मेरठ, अक्टूबर 26 -- Meerut News: मेरठ-सरधना सहित आसपास के कई मार्गों पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का नियमित संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं बसों का संचालन पूरी तरह बंद है तो कहीं सुबह-शाम ही बसें चल रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का जिला मुख्यालय तक आवागमन प्रभावित हो रहा है। समस्या को लेकर बागपत लोकसभा क्षेत्र के रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक, मेरठ को पत्र लिखकर बस सेवाएं सुचारू कराने की मांग की है। सांसद ने पत्र में बताया कि मेरठ से सरधना और सरधना से शामली मार्ग पर बसों का नियमित संचालन नहीं होने से यात्रियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। मेरठ-खेकड़ा मार्ग पर बस सेवा पूरी तरह बंद होने का मुद्दा भी उठाया गया है। इसके अलावा मेरठ-छपरौली-टांडा मार्...